महाराष्ट्र में गढ़चिरौली जिले में आज पुलिस मुठभेड़ में 14 नक्सली मारे गए। पुलिस महानिरीक्षक शरद शेलार ने बताया कि गढ़चिरौली पुलिस के सी-60 कमाण्डो दस्ते की टीम ने सुबह भामरगढ़ में तडगांव जंगल में अभियान शुरू किया, जो अभी भी चल रहा है। अधिकारियों के अनुसार पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में प्रतिबंधित संगठन के दो जिला स्तर के कमांडर शामिल हैं। पुलिस महानिदेशक सतीश माथुर ने अभियान के लिए सी-60 कमाण्डो दस्ते को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ चलाया गया, हाल के दिनों में ये बड़ा अभियान है।
Related Articles
25 हज़ार का इनामी सनी कश्यप पैर में गोली लगने से हुआ घायल, गिरफ्तार
July 12, 2018
0
पुलिस मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन फरार
November 11, 2018
0
बदमाश फुरकान को मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक मुठभेड़ में मार गिराया
October 24, 2017
0