अमित कुमार अवस्थी-
विरोध और क्रांति की आवाज हिंदी पत्रकारिता को पूरे 191 साल हो गए हैं। कानपुर की क्रांतिकारी धरा पर जन्मे हिंदी पत्रकारिता के पितृपुरुष पं युगुल किशोर शुक्ल जी ने प्रथम हिन्दी समाचार पत्र ‘उदंत मार्तण्ड’ का प्रकाशन 30 मई 1826 कों बंगाल से आरम्भ किया था।
आज हिंदी पत्रकारिता दिवस पर मै सभी कलम के प्रहरियों, पत्रकारों को हार्दिक शुभकामना प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ एवं उम्मीद करता हूँ कि वो इसी तरह समाज एवं देश हित में अपनी लेखनी, समाचारों के माध्यम से देश के करोड़ों युवाओं एवं नागरिक को प्रेरित करते रहें। साथ ही उन सभी बलिदानी कलमकारों को भी नमन करता हूँ जिन्होने पत्रकारिता के गौरव के लिये अपने प्राणो की आहुती दे दी।