आज नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में वार्षिक साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किये गए । 2017 के लिए यह पुरस्कार अकादमी के अध्यक्ष डॉक्टर चंद्रशेखर कम्बारा ने प्रदान किए । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध उपन्यासकार किरण नागरकर थे । पुस्तक विश्व मिथक सरित सागर के लिए हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक रमेश कुंतल मेघ को हिन्दी भाषा का साहित्य अकादमी पुरस्कार प्रदान किया गया है । उपन्यास द ब्लैक हिल के लिए प्रसिद्ध अंग्रेजी उपन्यासकार श्रीमती ममंग देई को साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है ।
Related Articles
दिव्यांगजन पुरस्कार हेतु 15 दिसम्बर तक आवेदन करें
December 8, 2017
0
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दीक्षान्त समारोह 15 नवम्बर को
November 12, 2018
0
मिंजर मेला अवार्ड 2023 से सम्मानित हुए युवा कवि राजीव डोगरा
July 30, 2023
0