अपर पुलिस अधीक्षक ने किया मांडर चौकी का निरीक्षण, व्यापारियों की शिकायतें सुनकर दिया कार्रवाई का भरोसा

शरदेन्दु मिश्र ‘राहुल’

कासिमपुर – अपर पुलिस अधीक्षक ने आज मांडर चौकी का निरीक्षण किया व चौकी इंचार्ज मांडर उपनिरीक्षक रामाग्रय के खिलाफ की गई शिकायत की जांच की ।

ज्ञात हो बीते कुछ दिन पूर्व मांडर में तैनात चौकी इंचार्ज रामाग्रय के विरुद्ध वहां के व्यपारियों ने अवैध प्रताड़ना व धन उगाही व अवैध वसूली के आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक हरदोई से लिखित में शिकायत की थी ।

व्यापारियों के शिकायती पत्र का रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक ने संज्ञान लेते हुए उसकी जांच हेतु मांडर चौकी का निरीक्षण किया । जहाँ लोगों से मिल कर कार्यवाही का आश्वासन दिया है । स्थानीय व्यापारियों व निवासियो ने पिछले दिनों मांडर चौकी इंचार्ज रामाग्रय के खिलाफ वहां के व्यपारियों को परेशान व धन उगाही समेत कई गम्भीर आरोप लगाए थे । चौकी इंचार्ज पर आरोप लगाया गया कि वो मांडर में लगने वाली साप्ताहिक बाजार से अवैध उगाही करते है व चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली करते है। जिसको लेकर उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने दबी जुबान में बताया कि शिकायत करने के बाद चौकी इंचार्ज स्थानीय नागरिको को फर्जी मुकदमे में जेल भेजने की धमकी भी दे रहे है।