कछौना(हरदोई): कछौना विद्युत उपकेन्द्र पर विद्युत बिल जमा करने की सुविधा फिर से शुरू हो गई है जिससे विद्युत उपभोक्ताओं को बिल जमा करने के लिए इधर-उधर दौड़-भाग से निजात मिलेगी। पहले उपभोक्ता जनसेवा केंद्रों पर बिल जमा करते थे, जहां पर उन्हें अतिरिक्त शुल्क देना पड़ता था वहीं जनसेवा केंद्र वाले नियमित बिल जमा नही करते थे। जनसेवा केंद्र वालों की दलील थी कि इसमें उन्हें समय से कमीशन नही मिलता था व अधिकतर उपभोक्ताओं के बिल में जमा धनराशि कटकर नही आती थी। उपभोक्ता दर-दर भटकने को विवश था जिससे उसे अब निजात मिलेगी।
रिपोर्ट- पी०डी०गुप्ता