आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बन्धु बैठक का आयोजन जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जिलाधिकारी ने सहायक आयुक्त उद्योग केन्द्र राम औतार सिंह व आशीष गुप्ता को निर्देश दिये कि विद्युत सम्बन्धी सभी समस्याओं का निस्तारण विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बना कर लम्बित प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता पर करें।
बैठक में औद्योगिक क्षेत्र नघेटा के विद्युत सब-स्टेशन चालू करने के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिये कि सब-स्टेशन शीघ्र चालू कराया जाये। बैठक मे मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार ने भी उद्यमियों की समस्यायों के निस्तारण पर जोर दिया। बैठक में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी मन्नीलाल, आरईएस, सीओ, औद्योगिक क्षेत्र नघेटा के अध्यक्ष मन्नीलाल शाह सहित अन्य अधिकारी एवं उद्यमी मौजूद रहे।