लोनार- सात दिन पहले एक दलित के साथ हुई मारपीट की घटना में तहरीर मिलने के बाद भी नही दर्ज हुई रिपोर्ट| थाना क्षेत्र के ग्राम सवदलपुर मजरा भानापुर निवासी बवले पुत्र ज़ालिम का आरोप है कि दिनांक 21-10-2017 को समये करीब 1बजें गांव से फर्रूखाबाद मजदूरी के लिये जा रहा था|बाजपुर नकटौरा पुलिया चौराहा पर बरवन रोड पर ग्राम जनियामाऊ निवासी विकास तिवारी पुत्र मनीराम अपनी कार के पास खड़े थे|विकास ने बवले को पास बुलाया कहा तुम हमारे यह मजदूरी नही करने आये और फर्रूखाबाद जा रहे हो,बवले ने कहा तुम पूरी मजदूरी नही देते हो इसीलिये नही आता हूं|इतनी बात को लेकर विकास तिवारी ने जातिसूचक गाली गलौज करने लगा, मना करने पर बवले का गला दवा दिया उसके साथ मारपीट की थी|पीड़ित ने जिसकी तहरीर पुलिस को दी थी|जिसकी रिपोर्ट नही दर्ज हुई|कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नजमुल हसन नकवी ने बताया मामला याद नही आ रहा है|अगर कोई ऐसा मामला है, तहरीर मिली है,तो जांच करवा कर कार्यवाही की जायेगी|
Related Articles
अवैध शराब बनाने वालों ने किया पुलिस टीम पर रॉड व फावड़ा से हमला
March 17, 2019
0
बदहवास और घायलावस्था में तारों से बंधा मिला अपहृत छात्र
October 21, 2020
0
प्रेमिका के घर के बाहर मिला प्रेमी का शव
March 27, 2022
0