नकली ऑयल बनाने वालों पर अब दर्ज हुई ईसी एक्ट की रिपोर्ट

 पिहानी- नकली मोबिल आयल बनाने की फैक्ट्री के भंडाफोड़ मामले में जेल भेजे गए पांच आरोपियों पर पूर्ति निरीक्षक शाहाबाद की तहरीर पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
गत 24 अक्टूबर की रात कस्बे के तीन स्थानों पर छापेमारी कर पुलिस ने नकली मोबिल आयल बनाने की अवैध फैक्टरी का  भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में नकली मोबिल, नकली रैपर, तैयार मोबिल, और द्रव्य समेत मशीनें बरामद की थीं। इस मामले में चपरतला रोड पर स्थित एक मकान के मालिक चमन उर्फ मोबीन पुत्र नजीर निवासी नेवादा मजरा नारीखेड़ा कोतवाली पिहानी समेत मुलायम पुत्र बल्ला निवासी निवासी नेवादा मजरा नारिखेड़ा, मोहम्मद अहमद व राशिद पुत्रगण साहेब अली व शुऐब पुत्र राशिद अली निवासीगण कटराबाजार, पिहानी के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चार को जेल भेज दिया। चमन उर्फ मुबीन अभी फरार चल रहा है। इसी मामले में शनिवार की शाम पूर्ति निरीक्षक शाहाबाद अमित कुमार चतुर्वेदी ने सभी पांच आरोपियों के विरुद्ध कोटे के तेल की कालाबाजारी कर नकली मोबिल बनाने में प्रयुक्त करने का आरोप लगाते हुए आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई है।