यातायात जागरुकता अभियान के क्रम में जीवन राम इण्टर कालेज मऊ में कैम्प लगाकर उपस्थित लगभग 100 एनसीसी कैडेट को चौराहा बनाकर हाथ से संकेतों के माध्यम से डेमो देते हुये व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया । सभी को यातायात के नियमों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गयी । आए दिन सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए प्रशासन की ओर से यातायात जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है । आज कल लोग सड़क पर वाहन चलाते हुए ट्रैफिक नियमों को ताक पर रख देते हैं । बिना हेलमेट के बाइकिंग, बिना सीट बेल्ट के ड्राइविंग और मोबाइल से गाड़ी चलाते हुए मोबाइल के प्रयोग से आजकल सबसे ज्यादा दुर्घटनाएँ हो रही हैं । इसी को देखते हुए मऊ ट्रैफिक पुलिस ने कार्यशाला का आयोजन कर लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया ।
Related Articles
तमंचे सहित जिला बदर को पुलिस ने पकड़ा
December 29, 2017
0
महिलाओं समेत आरोपियों को पुलिस ने शराब बनाते पकड़ा
October 22, 2017
0
चौकीदार के परिजनों की मदद के लिए पुलिस ने डेढ़ लाख से अधिक की धनराशि की एकत्र
November 8, 2017
0