कोलारस में किसान जनाक्रोश रैली को संबोधित करते हुए पूर्व केन्द्रीय मन्त्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मध्यप्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों पर खुलकर प्रहार किया । मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार के मुखिया शिवराज सिंह चौहान से प्रश्न करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि क्या यही है आपका मध्यप्रदेश के अन्नदाताओं पर उपकार? श्री सिंधिया ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार सत्ता के मद में पूरी तरह चूर -अपना हक़ मांगने पर मंदसौर के किसानों के सीने पर गोली दागी जाती है । सरकार मानवता को शर्मसार करते हुए टीकमगढ़ में थाने में निवस्त्र कर लाठियां बरसायी जाती है । नौबत यहाँ तक पहुँच गयी है कि निराश किसान सरकार के विरोध में अब नरसिंहपुर में अपने खून से कलेक्ट्रेट की दीवारों को रंग रहे है।
Related Articles
पीएम आवास योजना में धांधली पर भड़के कांग्रेसी
December 15, 2017
0
जनादेश स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि कर्नाटक ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार, वंशवादी राजनीति और विभाजनकारी जातिवाद को खारिज किया
May 16, 2018
0
कांग्रेस पार्टी ने मनाया काला दिवस
November 8, 2017
0