नियंत्रण रेखा के पास उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में गुरेज सेक्टर में सेना की चौकी पर हिमस्खलन से तीन जवान लापता हो गए हैं वहीं कुपवाड़ा जिले में नौगाम-हंदवाड़ा सेक्टर में सेना की चौकी पर हिमस्खलन में दो जवान फिसल जाने से लापता हो गए । जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर उत्तरी कश्मीर इलाके में दो विभिन्न स्थानों पर लापता हुए जवानों की तलाश और बचाव अभियान जारी है । इन जवानों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पर्वतीय क्षेत्र होने और प्रतिकूल मौसम रहने के बावजूद विशेष राहत दल जवानों का पता लगाने के काम में जुटा है । राज्य में मौसम को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने कश्मीर क्षेत्र के सभी जिलों में 24 घंटे काम करने वाले नियंत्रण कक्ष स्थापित करने के अलावा बर्फ हटाने वाली डेढ़ सौ मशीनों को काम पर लगाया है ।
Related Articles
यूपी 100 की गाड़ी पर तैनात एचसीपी की सरकारी पिस्टल हुई गायब
January 30, 2018
0
अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में चार नागरिक और दो जवान मारे गये
April 29, 2018
0
पंडित दीनदयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति का छात्र लापता
November 14, 2018
0