जाइलो अनियंत्रित होकर पलटी, पुलिसवालों ने घायलों को अस्‍पताल पहुंचाया

मुज़फ्फरनगर में पीआरवी 2238 को थाना मीरापुर अन्तर्गत ट्रक चालक ने फोन कर बताया कि रोड पर एक जाइलो अनियंत्रित होकर पलट गई है । इस एक्सीडेंट में की लोग घायल हुए हैं । इस सूचना पर पीआरवी कर्मी अविलम्‍ब घटना स्थल पर पहुँच गए । पुलिसवालों ने घायलों को गाड़ी से निकालकर अस्‍पताल पहुंचाया । इसके बाद घायलों से उनके बारे में पूछकर पुलिसबल ने घायलों के परिजनों को सूचना देकर बुला लिया और घायलों को उनके हवाले किया ।


एक अन्य घटना में पीआरवी 2200 को थाना कोतवाली अन्तर्गत इवेन्‍ट 7948 द्वारा 100 लोगों में झगड़े व फायरिंग की सूचना मिली । सूचना पर पीआरवी ने अल्पसमय में ही घटनास्थल पर पहुंचकर झगड़ा कर रहे लोगों को शान्‍त कराया और 1 घायल व्यक्ति को अस्‍पताल पहुंचाया गया ।