युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

              जिले के  टडियावा थाना क्षेत्र में युवती ने घर में कमरे को अंदर से बंद कर दुपट्टे से लटक कर आत्महत्या कर ली मां ने खिड़की से लटकते हुए शव को देखकर शोर मचाना शुरू कर दिया जिससे अन्य ग्रामीण निवासी मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी पूछताछ में युवती की मां ने बताया कि 1 माह से मानसिक रूप से बीमार थी।
               टडियावा थाना क्षेत्र के गुरसंडा गांव निवासी रामसेवक की पुत्री सोनम 17 ने बुधवार की शाम घर पर कमरे के अंदर दुपट्टे द्वारा लटक कर आत्महत्या कर ली कुछ देर बाद में रामदेवी ने कमरे में लगी खिड़की से अंदर देखा तो लटकते हुए शव को देखकर घबरा गई तथा शोर मचाना शुरु कर दिया शोर सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हुए और दरवाजा तोड़कर को नीचे उतारा तथा पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा मृतक चार भाई बहनों में सबसे छोटी थी दो भाई उमाशंकर तथा विमलेश और बड़ी बहन बसंती की शादी हो चुकी है वही सूत्रों के मुताबिक  ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि युवती का गांव निवासी एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था वहीं परिजन 1 महीने से मानसिक रूप से बीमार होने की बात बता रहे हैं मामला संदिग्ध बना हुआ है पुलिस पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।