तमंचा व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

बरेली में थाना इज्‍जतनगर अन्तर्गत एक कॉलर ने बन्‍नौल कॉलोनी से सूचना दी कि शशिमोहन नाम का व्‍यक्ति मुझे जान से मारने के लिए घूम रहा है । इस सूचना पर पीआरवी 0177 ने तत्‍काल मौके पर पहुंचकर देखा कि काफी भीड़ इकठ्ठा थी । आरोपी तमंचा हवा में लहराते हुए धमकी दे रहा था, पुलिस ने त्‍वरित कार्यवाही कर आरोपी को पकड़कर तमंचा छीन लिया । आरोपी के पास से 3 जिन्‍दा कारतूस बरामद हुए । आरोपी को मय बरामद तमंचा व कारतूस स्‍थानीय थाने के सुपुर्द कर दिया गया ।