सीतापुर के सिधौली में हुए सड़क हादसे में घायल युवक की मौत हो गयी।इससे 15 दिन पहले उनकी पत्नी की ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
हरियांवा थाना क्षेत्र के मदरावा के रहने वाले जागेश्वर 45 पुत्र बच्चऊ अपनी पत्नी लज्जावती के साथ 17 दिसम्बर को सीतापुर के सिधौली में दवा लेने गए थे।वहां से वापस आते समय दोनों सड़क हादसे में घायल हो गए थे।दोनों को इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था जहां करीब 15 दिन पहले लज्जावती ने दम तोड़ दिया था। हादसे में घायल जागेश्वर को इलाज के बाद परिजन घर ले आये थे।यहाँ शुक्रवार की रात को उनकी हालत फिर बिगड़ गयी तो परिजन जिला अस्पताल लाये।यहां इलाज के दौरान जागेश्वर ने भी दम तोड़ दिया।घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।