शहद निकालने जा रहे युवक को अज्ञात ने मारी गोली

मल्लावां कोतवाली इलाके में शहद निकालने जा रहे व्यक्ति को अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ग्राम दौलतयारपुर थाना माधोगंज निवासी बीरू पुत्र रामकिशन 30 वर्ष अपने गांव निवासी साथी जसविन्दर 28 के साथ साईकिल से नहर के किनारे शहद निकालने जा रहा था। राह में ग्राम काजीपुर के पास सड़क पर एक पेड़ कटा पड़ा हुआ था। तब वह दोनों लोग उतरकर देखने लगे तभी एक व्यक्ति बाइक से आया और पूछा की किससे पूछकर पेड़ कटवा रहे हो । तब उसने कहा कि हम लोग पेड़ नहीं कटवा रहे हैं मैं तो नहर के किनारे शहद निकालने जा रहा हूँ । जिस पर वह कहने लगा कि मुझसे बहस करते हो और तमंचा निकालकर गोली मार दी, जो उसके हाथ में लगी और भाग गया। घायल ने इसकी सूचना पुलिस को दी और घायल को कोतवाली ले आयी । उसकी तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध गोली मारकर घायल करने का मुकदमा दर्ज कर घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा । जहां पर चिकित्सक डॉ0 पुरुषोत्तम गांधी ने उसको जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। पुलिस जांच में जुट गई है। लेकिन मामला किसी के गले नहीं उतर रहा है ।