राशन कार्ड में मुखिया/यूनिटों के आधार की प्रतियां हो रही जमा

हरदोई – शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अन्तर्गत समस्त अंत्योदय व पात्र गृहस्थी राशनकार्डों के मुखिया एवं उनके परिवार के सभी सदस्यों के आधार नंबर ऑनलाइन फीड किये जाने का कार्य किया जा रहा है। इस क्रम में जनपद के सभी अंत्योदय व पात्र गृहस्थी कार्डधारक माह जनवरी 2018 में सम्बंधित कोटेदार से अपने कार्ड पर खाद्यान्न या मिट्टी का तेल लेते समय अपने कार्ड से सम्बंधित समस्त यूनिट के आधार नंबर की छायाप्रतियां अनिवार्य रूप से कोटेदार के पास जमा करें। यदि कोटेदार के पास आधार कार्ड की प्रति जमा करने में कोई असुविधा या कठनाई हो तो सम्बंधित तहसील के आपूर्ति कार्यालय अथवा जिला पूर्ति कार्यालय हरदोई में उक्त प्रतियां जमा की जा सकती हैं और आधार प्रति जमा करने की रसीद भी प्राप्त की जा सकती है।


रिपोर्ट- पी०डी०गुप्ता