भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रहे सेंचुरियन में दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच के तीसरे दिन दक्षिण अफ्रीका ने आज का खेल रोके जाने तक दूसरी पारी में दो विकेट पर 90 रन बना लिए थे । एबी डिविलियर्स 50 रन बनाकर नाबाद हैं वहीं डीन एल्गर 36 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं । भारत पर उसकी कुल बढ़त 118 रन की हो गई है । इससे पहले कप्तान विराट कोहली ने शानदार शतक के साथ सबसे ज्यादा 153 रन बनाए और आउट होने वाले आखिरी बल्लेबाज रहे । रविचन्द्रन अश्विन ने 38 रन का योगदान किया । आज का मैच कुछ ओवर पहले खराब रोशनी के कारण रोक दिया गया है ।
Related Articles
मौत की ओर ले जातीं, इलाहाबाद की सड़कें!
January 1, 2018
0
पहले दिन मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट खोकर 269 रन बनाए
January 13, 2018
0
भारत में मनाया गया अफ्रीका दिवस
May 26, 2022
0