दक्षिण अफ्रीका ने भारत को दिया 287 रन का लक्ष्य लेकिन कोहली सहित तीन शेर 35 पर ही ढेर

सेंचुरियन क्रिकेट टेस्ट मैच में जीत के लिए दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 287 रन का लक्ष्य रखा है। जवाब में भारत ने अपनी दूसरी पारी में अंतिम समाचार मिलने तक 3 विकेट पर 35 रन बना लिए थे। इससे पहले मैच के चौथे दिन आज दक्षिण अफ्रीका ने अपनी दूसरी पारी में 258 रन बनाए। पहली पारी के आधार पर 28 रन की बढ़त के कारण दक्षिण अफ्रीका की कुल बढ़त 286 रन की है। भारत केपटाउन टेस्ट हारकर तीन मैचों की श्रृंखला में फिलहाल शून्य-एक से पिछड़ा हुआ है।