उद्योग जगत से नवाचार अपनाने की अपील इस्राइल के प्रधानमंत्री बेन्जामिन नेतन्याहू ने की है। उन्होंने नवाचार को भविष्य बताया है। भारत यात्रा के अंतिम चरण में मुंबई में ताज होटल में उद्योगपतियों से श्री नेतन्याहू ने कहा कि नवाचार अपने आप पैदा नहीं होता, बल्कि इसके लिए प्रयास और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। इस्राइली प्रधानमंत्री ने आज दोपहर बाद मुम्बई के ताज महल पैलेस होटल में 26 नवम्बर के आतंकवादी हमले के पीड़ितों की याद में बनाए गए स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। उनके साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस भी थे। श्री नेतन्याहू ने वहां आगन्तुक पुस्तिका में अपना संदेश भी दर्ज किया।
Related Articles
Tezpur University can play major role in branding and marketing of agricultural products
February 26, 2022
0
आईआईटी कानपुर और एचबीटीयू के बीच इनोवेशन और इंक्यूबेशन के संबंध में साइन किया गया एमओयू
January 28, 2018
0
प्रयागराज के अभिषेक ने बनाई ‘स्पोर्ट्स’ कार जो फरारी को दे सकती है सीधी टक्कर
February 14, 2023
0