ब्लाक मुख्यालय पर मंगलवार को सदस्य हेतु कछौना पतसेनी समिति के 11 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए । जिसमें कछौना से रामनरेश अवस्थी, इस्माइल, निशा अवस्थी, शिवकुमार व पतसेनी से उमेश सिंह , भूपेंद्र सिंह , राजकुमार, श्रीमती साधना पांडे और संतोष को निर्विरोध डेलीगेट(सदस्य) के पद पर निर्वाचित घोषित किया गया ।
बताते चलें कि साधन सहकारी समिति कछौना पतसेनी के अंतर्गत ग्यारह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल दाखिल किए गए थे । जिसमें से 2 नाम निर्वाचन के दिन वापस लिये गये। वहीं सुरसा प्रतिनिधि के अनुसार साधन सहकारी समिति लिमिटेड सुरसा में चल रहे अध्यक्ष पद के चुनाव में कई ग्राम सभाओं से 21 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया था । जिसमें से चार प्रत्याशियों ने अपने पर्चे वापस ले लिए । खजुरहरा ग्राम सभा से दो सदस्य प्रत्याशी बाहुदीन व योगराज वर्मा निर्विरोध हुए । एक महिला प्रत्याशी इंद्रावती भी सदस्य बन गयीं हैं ।