जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अवगत कराया है कि राष्ट्रीय कुष्ठ कार्यक्रम के अन्तर्गत 30 जनवरी से 13 फरवरी तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जायेगा जिसमें सभी ग्रामसभाओं, पंचायतों, नगरीय वार्ड (विशेष रूप से मलिन बस्तियों) में बैठकों का आयोजन कर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के संबन्ध में जानकारी दी जायेगी।
उन्होने कहा कि इसमें चिकित्सा विभाग के सहयोगी विभाग जैसे पंचायतीराज, ग्रामीण व शहरी विकास, महिला एवं बाल विकास एवं सामाजिक न्याय सशक्तीकरण आदि से समन्वय स्थापित किया जायेगा तथा सभी ग्राम प्रधानों/ग्राम विकास अधिकारियों एवं संबन्धित नगरीय क्षेत्रों के सभासदों द्वारा जिलाधिकारी एवं ग्राम प्रधान का भाषण जो ग्राम प्रधान एवं नगरीय वार्डों के सभी सभासदों द्वारा 30 जनवरी को पूर्वान्ह 11 बजे ग्राम व वार्ड वासियों के सम्मुख पढ़ा जायेगा।