प्रधान के अस्वस्थ होने के चलते नहीं हो सका कोटेदार का चयन 

             विकास खंड की महदायन खुर्द ग्राम पंचायत में गुरुवार को ग्राम प्रधान नन्हीं देवी की अस्वस्थता के चलते कोटेदार के चयन के लिए बुलाई गई बैठक स्थगित कर दी गई। जिससे कोटेदार का चयन नहीं हो सका।
             मालूम हो कि ग्राम पंचायत के कोटेदार सतीश यादव की दुकान को अनियमितताओं के चलते निरस्त कर दिया गया था। जिस के संबंध में गुरुवार को हुई खुली बैठक में कोटेदार का चयन होना था। ग्राम प्रधान नन्ही देवी की बीमार हो जाने से कोटेदार का चयन नही हो सका। बैठक में पर्यवेक्षक ए डी ओ पंचायत शिवशंकर मिश्रा, ग्राम पंचायत अधिकारी दिनेश गुप्ता,राजस्व निरीक्षक नवनीत शुक्ला,एस आई देवेन्द्र सिंह पुलिस बल मौजूद रहे।