नकल रोकने की प्रशासन मुस्तैद, आला अधिकारियों के साथ जिलाधिकारी खुद कर रहे नेतृत्व

हरदोई – जिला अधिकारी पुलकित खरे और पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने बोर्ड परीक्षा 2018 में कई विद्यालयों का सघन निरीक्षण किया । परीक्षा के दौरान डीएम ने राजेन्द्र सिंह इंटर कॉलेज बरखेरा में छापा मारा जिसमें ड्यूटी करते हुए एक शिक्षक के पास से मोबाइल बरामद हुआ । इस छापे के बाद आस पास के परीक्षा केंद्रों में हड़कंप मचा रहा ।  इसके बाद त्रिलोक चंद्र इंटर कॉलेज सहित स्वामी रामकृष्ण परमहंस इंटर कॉलेज मलिहामऊ में CCTV कैमरों का निरीक्षण किया ।

परीक्षा केंद्र से 200 मीटर दूर खड़ी परीक्षार्थियों की बाइकें व कारें पंचर कर दी गयीं । पुलिस कर्मियों ने बाइकों को गिरा दिया । एस. एस. शिक्षण संस्थान अल्लीपुर कालेज में वर्दी की ताकत दिखाते हुए पुलिस ने परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों का भारी नुकसान किया । उप शिक्षा निदेशक लखनऊ माध्यमिक शिक्षा परिषद आभा मिश्रा की टीम ने भी हरदोई में चल रही बोर्ड परीक्षा का सघन निरीक्षण किया ।