मुख्यमन्त्री आदित्यनाथ योगी ने गोरखपुर में 7.03 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) कार्यालय भवन का लोकार्पण किया । अगले एक वर्ष में 1500 करोड़ रुपये का पूंजी निवेश गीडा में सुनिश्चित किया जाएगा । 341 किमी लम्बे पूर्वान्चल एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी करेंगे । श्री योगी ने गीडा के अधिकारियों को एक्सप्रेस-वे के किनारे 10 हजार एकड़ लैंड बैंक का नोटिफिकेशन कराने के निर्देश दिए। मुख्यमन्त्री ने 336.43 लाख रुपये की लागत से कालेसर-नौसढ़ 10 किमी एलईडी पथ प्रकाश का उद्घाटन किया । खजनी में बन्द कम्बल मिल, खलीलाबाद में कताई मिल को चालू करने की कार्ययोजना तैयार की जा रही है । गीडा में उद्यमियों की समस्याओं, उनके प्रकरणों के निस्तारण के लिए प्रकोष्ठ गठित करें ।
Related Articles
मुख्यमंत्री द्वय आदित्यनाथ योगी और मनोहर लाल खट्टर ने उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े गोबर गैस संयंत्र का उद्घाटन
February 25, 2018
0
केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सावित्रीबाई फुले विश्वविद्यालय परिसर में खशाबा जाधव खेल परिसर का उद्घाटन किया
June 5, 2022
0
सांसद व विधायक ने किया गैस एजेंसी का उद्घाटन
October 17, 2018
0