बेंहदर- थाना कासिमपुर के रसूलपुर ब्राह्मनान निवासी श्यामा उम्र 70 वर्ष पत्नी सुकरू दोपहर को वह अपने दोनों लड़कों के साथ बेंहदर बाजार जा रही थी। वह जैसे ही अल्लीपुर टन्डवा के पास पहुँची तो सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर से महिला सडक़ पर गिर गई।सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने महिला को रौंद दिया। लोगों ने 100 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर जाकर महिला को सी.एच.सी. बेंहदर पहुँचाया । जहाँ पर गम्भीर हालत में लखनऊ रिफर कर दिया गया । घायल को ले जाते समय काकोरी, लखनऊ में उसकी मौत हो गई। पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
Related Articles
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 2 लोगों की मौत
September 5, 2018
0
रन थ्रू ट्रेन से कटकर बिहार की महिला की मौत
March 6, 2018
0
ट्रैक्टर व बाइक में हुई जबर्दस्त भिड़ंत, दो गंभीर रूप से घायल
October 19, 2018
0