जिला पूर्ति अधिकारी सुनील कुमार को एक युवक ने उनके सरकारी फोन पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकी दी है। डीएसओ के मुताबिक जिस युवक ने फोन किया वह अपने आप को गाजियाबाद के एक मंत्री का हवाला देकर बोल रहा था। बताया कि फोन करने वाले ने न सिर्फ अभद्र भाषा का प्रयोग किया बल्कि उनको धमकाया भी है।
उन्होंने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया कि उनके सीयूजी नम्बर पर फोन आया और हरदोई की एक निलंबित दुकान को लेकर अभद्रता से बात की गई। उसके बाद धमकी दी गयी। डीएसओ ने पुलिस को दी गयी तहरीर में बताया है कि उनके सीयूजी नम्बर पर 8795151748 से फोन आया था। डीएसओ ने शहर कोतवाली पुलिस को सीडी भी उपलब्ध कराई है।