मंगलवार को लखनऊ-हरदोई मार्ग पर शहर कोतवाली में कार सवार बालिका सहित पांच लोग घायल हो गए । घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया जहां पर दो की हालत गंभीर बताई गई ।
मझिला थाना क्षेत्र के चठिया धनवार निवासी जितेंद्र प्रताप सिंह पुत्र नरेश सिंह की बारात सोमवार को लखनऊ के स्कूटर इंडिया चौराहा के पास गई थी । वहीं से मंगलवार को अमरेंद्र कुमार सिंह पुत्र नरेश सिंह और उनके तीन बहनोई बरेली के पैगापुर , फरीदपुर निवासी राघवेंद्र सिंह पुत्र दिनेश सिंह , दीपक सिंह पुत्र रामकुमार सिंह मीटू सिंह जितेंद्र सिंह और उनकी पुत्री वंशिका सिंह( 10) पुत्री अमरेंद्र सिंह कार से चठिया धनवार वापस जा रहे थे । जैसे ही कार शहर कोतवाली लालपालपुर चौहा पुल के पास पहुची तो वहीं पर कार को ओवर टेक कर रहे ट्रक ने गाडी वाली दिशा की ओर ट्रक मोड दिया । ट्रक से बचाव में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जाकर पलट गई और कार सवार बलिका सहित सभी लोग घायल हो गए । घायलों की चीख-पुकार सुनकर मौके पर भारी भीड इकट्ठा हो गई और मौके पर मौजूद लोगों ने गाडी को सीधा कर घायलों को बाहर निकलवाया।