सिंधौली—
जनपद हरदोई के थाना क्षेत्र पचदेवरा अंतर्गत गाँव कूँड़ी निवासी कल्लू (40) की सिंधौली थाना क्षेत्र के गाँव महाऊ महेश निवासी सर्वेश के घर में ससुराल है। रविवार को सर्वेश की पुत्री की शादी में कल्लू अपनी पत्नी माया तथा पुत्र शक्ति, संदीप व पुत्री नीतू के साथ शिरकत करने आया था। मंगलवार की शाम खाना खाने के बाद उपरोक्त कल्लू परिजनों के साथ लेटकर सो गया, परन्तु रात में किसी समय उसने घर से निकलकर गाँव के दक्षिण स्थित आम के पेड़ में अपनी शर्ट से लटककर जान दे दी। बुधवार की सुवह खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने उसकी लटकती हुई लाश देखी। मौके पर पहुँचे परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेजा है। उधर मृतक की पत्नी माया ने बताया कि जनपद हरदोई के ही एक रिश्तेदार की पत्नी कुछ दिनों पहले घर छोड़कर चली गयी थी, जिस मामले में उपरोक्त रिश्तेदार कल्लू पर महिला की तलाश व बरामदगी का दवाव बना रहे थे, जिस कारण मृतक अत्यंत परेशान रहता था। बिगत दिवस भी उक्त रिश्तेदारों ने फ़ोन करके कुछ धमकियाँ दी थीं जो कल्लू ने उसे बताई थीं।