सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालिका समेत तीन गिरफ्तार

              कोतवाली शहर इलाके के बावन चुंगी के पास एक गली के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने संचालिका समेत तीन महिलाओं व दो युवकों को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि पुलिस दो महिलाओं की गिरफ्तारी की ही बात कह रही है।
              पुलिस ने बताया कि गली के मकान में दो महिलाएं व दो युवक आपत्तिजनक हालत में मिले हैं। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस टीम ने छापा मारा । छापेमारी की कार्रवाई के दौरान महिलाएं बेहद ही आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गयीं। इनके साथ दो युवक भी थे। फिलहाल मामले में कार्यवाही की जा रही है। पकड़ी गई एक महिला ने बताया कि यहां पर किसी के साथ कोई जबरदस्ती देह व्यापार नहीं करवाता। जो भी होता है वो सहमति और रजामंदी से ही होता है। मुझे अपना पेट चलाने के लिए बहुत कुछ करना पड़ता है