मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार ने बताया है कि उ0प्र0 भूमि सुधार निगम द्वारा संचालित यू0 पी0 सोडिक लैण्ड तृतीय परियोजना के कृषि घटक के अन्तर्गत रबी 2017-18 में पीवाई-7 के चयनित परियोजना ग्राम में सोडिक किसान मेले का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 22 मार्च को विकास हरियावां के परियोजना ग्राम सेवा के हरदोई-शाहजहांपुर मार्ग पर लगभग 14 किमी0 में प्रातः 09 बजे से सायं 5.30 बजे तक किया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी ने बतायाहै कि सोडिक किसान मेला के मुख्य अतिथि सांसद अशुल वर्मा एवं वशिष्टि अतिथि विधायक श्याम प्रकाश होगें । उन्होंने संबन्धित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि सोडिक किसान मेले में स्वयं प्रतिभाग करते हुये अपने विभाग से संबन्धित विभागीय कार्यक्रमों एवं तकनीकी ज्ञान के प्रचार-प्रसार के लिये कृषकों को जानकारी देने हेतु स्टाल लगवाना सुनिश्चित करें।