पुरवा बाजीराव स्कूल की जर्जर छत से टुकड़ा टूट कर गिरने से कई बच्चे घायल

कोथावां हरदोई- ब्लाक कोथावां के जर्जर स्कूलों में छतों का टूट कर गिरना शुरू पुरवा बाजीराव के प्राथमिक विद्यालय में आज उस समय बच्चों में अफरा तफरी मच गई जब स्कूल के कमरे की छत से प्लास्टर टूट टूट कर गिरना शुरू हो गया जिससे वहां बैठे कई बच्चे चोटिल हो गए। मौके पर मौजूद सभी बच्चे स्कूल से बाहर भाग आये जब छत से भरभरा कर प्लास्टर के बडे बडे टुकड़े गिरने लगे चोटिल की बच्चों में बबलू पुत्र छोटक्के निवासी जगधरपुर व एस पी नाती हरिनाम निवासी पुरवा बाजीराव को सर व हाथों में ज्यादा चोटें आई हैं। पूर्व में कई बार बिल्डिंग व स्कूल मरम्मत को लेकर खबरें प्रकाशित होने के बाद भी अधिकारियों ने इस ओर ध्यान नहीं दिया जिसका खामियाजा बच्चों को जानलेवा घटनाओं से चुकाना ओढ़ रहा है भृष्टाचार से बनी जर्जर इस बिल्डिंग की घटना से ग्रामीणों में काफी गुस्सा है और जिम्मेदार के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।