आज अमेठी में केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा है कि उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी पाए गए लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। श्रीमती ईरानी ने इस तरह के मामलों का राजनैतिक फायदा उठाने की कोशिशों की निंदा की। उन्होंने कहा कि कानून और प्रशासन संवैधानिक व्यवस्थाओं के अनुसार कार्य करेंगे। भारत सरकार प्रतिबद्ध है महिला की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए, क्योंकि कानून व्यवस्था राज्य के अंतर्गत आती है। यह मेरा विश्वास है कि कानून की मर्यादा में रहकर संविधान के संरक्षण में न्याय उचित मिलेगा।
Related Articles
अधिक से अधिक प्रसव संस्थागत करायें जायें और निर्देशों का पालन अक्षरशः किया जायेः- नगर मजिस्ट्रेट
October 30, 2017
0
आज देश में राजनीति की दो धाराएं, एक सबके साथ की और दूसरी सम्प्रदायवाद की : दिनेश शर्मा
April 9, 2019
0
सरकार और एनजीटी को प्रतिबंध एक माह पूर्व लगाना चाहिए था : संजय गुप्ता
November 10, 2020
0