भारत की विकास गाथा में महत्‍वपूर्ण भागीदार हो सकता है मंगोलिया

भारत और मंगोलिया ने बुनियादी सुविधाओं के विकास तथा ऊर्जा, सेवा और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की है। विदेश मंत्री सुषमा स्‍वराज और मंगोलिया के विदेश मंत्री डी त्सोगबाथर ने उलानबाथर में संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन में बताया कि दोनों देश सभी क्षेत्रों में सहयोग के नए क्षेत्रों का पता लगाने और आपसी व्‍यापार तथा निवेश बढ़ाने पर सहमत हुए हैं। श्रीमती स्‍वराज ने कहा कि भारत विश्‍व की सबसे तेजी से बढ़ रही अर्थव्‍यवस्‍थाओं में से है और मंगोलिया भारत की विकास गाथा में महत्‍वपूर्ण भागीदार हो सकता है।