खेतों की ओर शौच क्रिया करने के लिए गई किशोरी से गांव के ही एक युवक ने छेड़छाड़ की किशोरी ने घर आकर आपबीती बताई और जहरीला पदार्थ खा लिया हालत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा था तभी उसने रास्ते में दम तोड़ दिया पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के धिरसई गांव निवासी एक युवक की 17 वर्षीया पुत्री शनिवार की सुबह खेतों की ओर शौच क्रिया करने के लिए गई हुई थी जहां पर पहले से मौजूद राजेश पुत्र आसाराम जिसने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की । किशोरी किसी तरह युवक के चंगुल से छूटकर घर पहुंची और मां सरला को आपबीती बताई पुत्री की बात सुनकर सरला ग्राम प्रधान के पास पहुंची । जहां पर घटना की जानकारी दी । जिस पर ग्राम प्रधान ने पूना समझौता कराने की बात कही ग्राम प्रधान के आश्वासन के बाद जब वह घर पहुंची तो वहां पर खुशबू अचेत अवस्था में पड़ी हुई थी । यह देख कर आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जा रहा था तभी उसने रास्ते में दम तोड़ दिया । जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने मृत घोषित किया और शव को मोर्चरी में रखवा दिया । मरने की सूचना कोतवाली पुलिस को अस्पताल प्रशासन ने दे दी । जिला अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है ।