- पुलिस ने मामला दर्ज कर युवक की तलाश में दबिश देना किया शुरू ।
*कछौना(हरदोई):* कोतवाली कछौना के अंतर्गत ग्राम बनियनखेड़ा में बारात विदा करके वापस जा रही महिलाओं के साथ एक नशेड़ी युवक ने छेड़खानी व लूट की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित परिवार की शिकायत पर कछौना पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ लूट व छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बनियनखेड़ा निवासी राम प्रसाद वर्मा के पोता की शादी का कार्यक्रम था। देर सांय महिलाएं गांव के बाहर बारात छोड़ने को आईं थीं। बारात की विदाई करके महिलायें वापस घर लौट रही थीं। इसी दौरान नशे में धुत युवक ने एक महिला को मौका पाकर दबोच लिया। उसके कान के कुंडल व जेवरात छीनने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान ज्ञान देवी पुत्री नत्था निवासी पूरा मजरा लोन्हारा ने उस युवक को पकड़ लिया। वह युवक महिला के साथ मारपीट व बदसलूकी करने लगा जिससे वह महिला काफी चुटहिल हो गई। चीख-पुकार से दूसरी महिला उसे बचाने को दौड़ी तब तक उस युवक ने उस महिला के कान का कुंडल नोच कर भाग गया। ग्रामीणों ने उस युवक को दौड़ा लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने कछौना पुलिस को पूरे मामले की सूचना दूरभाष पर दी। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार श्रीवास्तव अपनी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। पूरे मामले की जांच कर आरोपी की तलाश में दबिश डाली जा रही है। इस तरह की घटना से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। पीड़िता अपनी रिश्तेदारी में शादी समारोह में शामिल होने आई थी।
रिपोर्टर : पी०डी० गुप्ता