हत्यारी निकली बहन प्रेमी के साथ मिलकर भाई की करा दी हत्या 

           कासिमपुर थाना इलाके में 16 फरवरी 2018 को हुई सनसनीखेज हत्या के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है।पुलिस ने मृतक की बहन व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।पुलिस के मुताबिक प्रेम प्रसंग में बाधक बने भाई की दोनों ने हत्या कर दी थी।पुलिस ने दोनों को जेल भेजा है।एसपी ने मामले के खुलासे को लेकर पुलिस को इनाम देने की बात कही है।
        16 फरवरी 2018 को कासिमपुर इलाके के वजीराबाद निवासी राजाराम ने अपने पुत्र रामू की हत्या का मामला कासिमपुर थाना में दर्ज कराया था।रामू वजीराबाद का रहने वाला था।उसका शव फांसी के फंदे पर उसी की शर्ट से लटकता मिला था।इस खुलासे के लिए एसपी विपिन कुमार मिश्रा ने एएसपी ज्ञानंजय सिंह व सीओ संडीला के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष कासिमपुर अमित सिंह भदोरिया को लगाया था।
           पुलिस लाइन में जानकारी देते हुए एसपी विपिन कुमार मिश्र पुलिस ने मृतक की बहन सुमन वह उसके प्रेमी बृजेश पुत्र मिश्रीलाल निवासी चमरिया मजरा खरिका को गिरफ्तार किया और इन लोगों से पूछताछ की तो इन लोगों ने बताया कि दोनों को प्रेम प्रसंग था। मृतक रामू इस प्रेम प्रसंग में बाधा था और लगातार दोनों को दूरी बनाए रखने की हिदायत दे रहा था।बहन के प्रेम प्रसंग का पता चलने पर जब रामू ने मना किया समझाया भी तो यह लोग नहीं माने और उसकी हत्या की साजिश रच डाली। रामू की बहन ने अपने प्रेमी को बुलाकर अपने ही भाई की गला दबाकर हत्या कर दी उसके बाद शव को उसी के शर्ट से फांसी के फंदे पर लटका दिया।हत्याकांड के खुलासे पर एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है।पुलिस के मुताबिक मृतक की बहन ने अपने भाई की प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने की बात स्वीकार करते हुए कहा की वह बृजेश से प्रेम करती है इसलिए उसने अपने भाई को मार दिया।