शौच गयी नाबालिग किशोरी का हुआ अपहरण, भगत बाबा तेजगिरी सहित पांच के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

                  इलाके में अपनी ननिहाल को आयी एक किशोरी के अपहरण का मामला कोतवाली पुलिस ने दर्ज किया है। नाबालिग को बहला फुसला कर चौपहिया वाहन से भगा ले जाने का आरोप किशोरी के मामा ने बाबा तेज़ गिरी समेत 5 लोंगों के विरुद्ध लगाया है। इलाकाई पुलिस अब पूरे मामले की पड़ताल में जुटी है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव  में ननिहाल मे रह रही एक चौदह वर्षिय किशोरी को बहला फुसला कर बोलेरो से भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
                सोमवार की देर शाम दर्ज मुकदमे मे किशोरी के मामा ने कहा कि बीती 20 अप्रैल की शाम करीब साढ़े आठ बजे उसकी भांजी शौच गयी थी । जहाँ पहले से एक बोलेरो गाड़ी खड़ी थी । दी गई तहरीर में आरोप है कि थाना क्षेत्र सुरसा के गांव अशर्फाबाद सुरसा निवासी बाबा तेजगिरी व हरिपालपुर के गांव निवासी जयराम पुत्र महराज सिंह व उनका पुत्र ब्रजेश सिंह तथा दिनेश, सतीश निवासी कटहरा कलान शाहजहाँपुर के विरुद्ध किशोरी को बहला फुसला कर बुलेरो से भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज किया गया हैं। कोतवाल जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी गयी है।
        14 वर्षीय किशोरी के मामा ने बाबा तेज़ गिरी के अलावा जयराम, ब्रजेश, सहित पांच लोंगो के विरुद्ध तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि उसके घर रह रही किशोरी बीती 20 अप्रैल की देर शाम गांव के खेतों में शौच को गयी थी। उसी समय पहले से वहां वाहन के साथ मौजूद बाबा तेजगिरी, एवं उसके साथी किशोरी को बहला फुसला कर अपनी गाड़ी में बिठाते हुए भाग निकले।