नवीन कमेटी में आजीवन एवं विशेष सदस्यों ने सदस्यता लीः- वन्दिता श्रीवास्तव

सचिव डिस्ट्रिक,राइफल क्लब/नगर मजिस्ट्रेट वन्दिता श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि जिलाधिकारी /अध्यक्ष राइफल क्लब के आदेश पर विगत दिवस विक्टोरिया हाल में राइफल क्लब की आहूत बैठक में नवीन कमेटी में आजीवन एवं विशेष सदस्यों का चयन किया गया है।
उन्होने बताया कि नवीन कमेटी में जिलाधिकारी अध्यक्ष, पुलिस अधीक्षक उपाध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी कनिष्ट उपाध्यक्ष, अपर जिलाधिकारी कोषाध्यक्ष, नगर मजिस्ट्रेट महासचिव, अवैतनिक सचिव खालिद अहमद एडवोकेट तथा सदस्य के रूप मेें जी0एम0 रूपापुर, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी को नामित किया गया। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि इसके अतिरिक्त आजीवन सदस्य के रूप सैयद अनीसुल हसन, हफीज अहमद खान, अविनाश चन्द्र मिश्रा, अनवार आलम तथा शिमला सिंह सदस्यता ली गयी।
नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि विशेष सदस्य के रूप में डा0 पंकज वर्मा, मोहम्मद मेंहदी, बाबर हसन रिजवा, मोहम्मद उस्मान खान, मोहम्मद फुरकान खान, साजिद खान, मोहम्मद इकबाल, विशाल कुमार सिंह , आलोक श्रीवास्तव, अरविन्द कुमार सिंह, मोहम्मद दानिश, कौशलेन्द्र सिंह, रंजीत सिंह, फैसल अहमद, मोहम्मद यूनुस, हरवंष सिंह एडवोकेट, रिजवान खान बावन, मनीष कुमार, पंकज त्रिपाठी, आमिर किरमानी, राम बहादुर सिंह, मधु शुक्ला, साजिद खान शाहाबाद, अंजली सिंह तथा हमीदउल्ला खान द्वारा सदस्यता ग्रहण की।
उन्होंने सभी आजीवन एवं विशेष सदस्यों से कहा है कि राइफल क्लब की आगामी बैठक 28 मई 2018 को सांय 05 बजे विक्टोरिया हाल में आहुत की गयी है, इस लिए आजीवन सदस्य अपना सदस्यता शुल्क 05 हजार रू0 तथा विषेष सदस्य 500/रू0 वार्षिक शुल्क बैठक से पहले लिपिक राइफल क्लब षिव प्रसाद श्रीवास्तव के पास जमा करना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि आगामी बैठक में राइफल क्लब हेतु 05 एअर गन, 02 क्ले पिजन मशीन तथा 500 क्ले चिड़िया तथा टारगेट भी राइफल क्लब खाते में जमा धनराशि से खरीदे जाने का निर्णय लिया जायेगा।
इसके अतिरिक्त शूटिंग प्रतियोगिता कराये के संबंध में स्थल एवं समय के साथ राइफल क्लब कार्यालय के लिए आवश्यक सामग्री भी क्रय किये जाने का निर्णय लिया जायेगा और चयनित सदस्यों को परिचय पत्र दिये जाने की कार्यवाही की जायेगी। नगर मजिस्ट्रेट नव नियुक्त अवैतनिक सचिव खालिद गौरी एडवोकेट से कहा है कि वह बैठक से पूर्व उनसे मिले तथा बैठक लिए एजेण्डा प्रस्तावित करें। उन्होने सभी आजीवन एवं विशेष सदस्यों से कहा है कि 28 मई 2018 को होने वाली राइफल क्लब की बैठक में प्रतिभाग करना सुनिश्चित करें।