बैंक यूनियनों ने वेतनवृद्धि की मांग को लेकर 30 व 31 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने की भरी हुंकार

Bankers ,strike, demanding, salary increasement

ब्यूरो हरदोई –


बैंक यूनियनों ने एक सम्मानजनक वेतनवृद्धि की मांग को लेकर 30 व 31 मई को दो दिन की राष्ट्रव्यापी हड़ताल पर जाने को लेकर तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी हैं. बैंककर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर आज गुरूवार को शहर की सिंडीकेट बैंक के गेट पर भोजनावकाश में विरोध प्रदर्शन किया.

यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियंस के बैनर टेल हुए इस विरोध प्रदर्शन में शहर की विभिन्न बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए. यूनाइटेड फोरम के स्थानीय संयोजक आर के पाण्डेय ने बताया कि बैंककर्मी 11वें वेतन पुनरीक्षण को लेकर यूनियन के मांगपत्र को हल करने में हो रहे विलम्ब से काफी नाराज हैं. बैंक कर्मचारियों व अधिकारियों के वेतन वृद्धि को लेकर सरकार और बैंक प्रबन्धतन्त्र ने उदासीन रवैया अपना रखा है. वेतन वृद्धि के लिए वेतन बिल ने 2 प्रतिशत की तुच्छ वृद्धि के प्रस्ताव का बैंककर्मी तीव्र विरोध करते है.

यूनाइटेड फोरम के चेयरमैन मनोज सिंह ने कहा कि हम मांग करते है कि सरकार व मैनेजमेंट त्वरित एवं शीघ्र वेतन पुनरीक्षण समझौता करे. वेतन में पर्याप्त वृद्धि हो एवं अन्य सेवाशर्तों में सुधार हो.

यूनाइटेड फोरम के अधिकारी नेता प्रायुष पाल मैनेजर स्टेट बैंक ने मांग की कि स्केल सात तक के सभी अधिकारियों को वेतन पुनरीक्षण समझौते में शामिल किया जाय. अधिकारी नेता कमलेश कुमार वरिष्ठ प्रबंधक पीएनबी ने कुछ बैंकों द्वारा केवल स्केल तीन तक के बैंक
अधिकारियों के वेतन पुनरीक्षण का आंशिक अधिकार देने का पुरजोर विरोध किया.

यूनाइटेड फोरम के घटक संगठन एनसीबीई के नेता क्षितिज पाठक ने कहा कि श्रम का विषय है एक ओर डूबे कर्जों का हजारों करोड़ रूपये बट्टे खाते में डाल बैंक का मुनाफ़ा बड़े कारपोरेट कंपनियों को लुटाया जा रहा है वहीं दुसरी ओर हमारी उचित मांगों को नकारा जा रहा है.

यूनाइटेड फोरम के घटक संगठन एआइबीइए के नेता अजय मेहरोत्रा ने कहा कि 2 दिन की हड़ताल सरकार और मैनेजमेंट की उदासीनता की वजह से करनी पड रही है. अगर उचित वेतनवृद्धि और सम्मानजनक समझौता नही किया गया तो बैंककर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को मजबूर होगा.

प्रदर्शनकारियों में प्रमुख रूप से आर के मिश्रा राजेश शुक्ला, गोविन्द गुप्ता, मनोज कुमार, अनुपम कुमार गुप्ता, वैभव मिश्रा, प्रीती सिंह, वर्षा मेहरोत्रा, रचना तिवारी, अनामिका सिंह, आकांक्षा, वरिदर कौर, आस्था, साधना, दीपक बाजपेयी, सेराज, अनुज सिंह, श्याम मोहन, राजीव राजपूत, देशदीपक, सौरभ, आदित्य, शोभित, रामबाबू, नीरज, शिवम्, महेंद्र मिश्रा, गोपाल सक्सेना, प्रतीक, प्रशांत, अखिलेश पंकज, वीरेन्द्र कबीर, अनूप सिंह, वरुण रावत, आनंद वर्मा, वीर बहादुर, अंकित, टेक बहादुर, उमाशंकर, शिवकरन, विभांशु, प्रकाश, प्रदीप, राजेश, संदीप, सुजीत, अजीत, सुशील, शाहिद, ऋषी और रोहित राठौर मौजूद रहे ।