प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल लेह में श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज़ोजिला सुरंग के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। इस सुरंग के निर्माण से इन क्षेत्रों के बहुमुखी विकास के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक एकीकरण का मार्ग भी प्रशस्त होगा।
14 किलोमीटर लंबी जोजिला सुरंग भारत की सबसे लंबी सड़क सुरंग होगी। लगभग 6 हजार आठ सौ करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली यह सुरंग एशिया की सबसे लंबी दो तरफा यातायात सुविधा वाली सुरंग होगी। इस सुरंग के बन जाने से श्रीनगर और लेह की दूरी जो फिलहाल साढे तीन घंटे का समय लेती है वह घटकर 15 मिनट हो जाएगी। आमतौर पर संर्दियों के समय इस इलाके का अधिकांश हिस्सा बर्फ से ढका रहता है लेकिन इस सुरंग के निर्माण से लेह, करगिल और श्रीनगर के बीच हर मौसम में सम्पर्क बना रहेगा। इसके अलावा यह सुरंग भारतीय सेना के लिए भी महत्वपूर्ण होगी। इस सुरंग के बनने के बाद हर मौसम में सीमा चौकियों तक हर तरह की सामग्री पहुंचाई जा सकेगी।