जम्मू कश्मीर में शहादत का सिलसिला बदस्तूर जारी है । जम्मू कश्मीर में सीमा पार से हुई फायरिंग में एक जवान शहीद हो गया है । वहीं एक अन्य घटना में जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा इलाके में आज शाम सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गये। मुठभेड़ में मारे गये तीनों आतंकवादी विदेशी बताये जाते हैं।