-एसपी के पास पहुंची मृतका की मासूम पुत्री ने बताई पूरी दास्तां
-एसपी से बताया अब्बू बाबा दादी की करतूत
-एसपी ने दिए कार्यवाही के निर्देश
-बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र का मामला
-चारपाई टूटने के बाद तीन दिन तक महिला को रखा भूखा
-हत्या के बाद बच्चों को भी बांधकर पीटा गया
-मासूम का वीडिओ हुआ वायरल तब एसपी ने लिया संज्ञान
हरदोई के बिलग्राम कोतवाली इलाके में दहेज के लोभी भूखे भेड़ियों ने एक महिला को बड़ी बेदर्दी से मौत के घाट उतार दिया।पहले उसको मारापीटा फिर जबरिया जहर पिलाया और उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी उसके बाद शव फांसी के फंदे पर लटका दिया। हत्यारों की काली करतूत मृतका की मासूम पुत्री ने एक वीडिओ वायरल कराकर की जिसके बाद एसपी ने मामले का संज्ञान लिया और बालिका को बुलवाया। मासूम ने एसपी को रोते हुए पूरी कहानी सुनाई। एसपी ने मामले में कड़ी कार्यवाई के आदेश दिए है।
बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला मलकंठ में महिला का शव घर में फंदे पर लटकता मिला था। पुलिस ने मामले में एक तहरीर ली और मानसिक विक्षिप्त बताकर शव का पोस्टमार्टम करा दिया। लेकिन मृतका की मासूम बेटी ने पूरी कहानी बताते हुए एक वीडिओ वायरल कराया जिस पर एसपी विपिन कुमार मिश्र ने संज्ञान लिया और मासूम को बुलवाया। मृतका की बेटी ने एसपी को मां की हत्या किस प्रकार की गई थी ? उसकी पूरी कहानी बताई। एसपी ने बच्ची की बात सुनते हुए मामले की जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। मलकंठ निवासी रियाज पुत्र लियाकत ने दिए शिकायती पत्र में कहा है कि उन्होंने अपनी बहन नूरी बानो की नौ वर्ष पूर्व इमरान से शादी की थी। उसके ससुरालीजन दहेज में बाइक, चैन और एक लाख रुपये की नकदी मांग रहे थे।
उन्होंने बताया कि उनकी बहन के तीन बच्चे हैं। बहन की बेटी शवी ने मां की हत्या करते हुए पिता, बाबा और दादी को देखा था। उनके साथ आई नूरी की बेटी शवी ने एसपी विपिन कुमार मिश्र को बताया कि तीन दिन पूर्व अम्मी से खटिया टूटी गई रहई, जहिके बाद अब्बू नेरे अम्मी का बहुत मारो अउर तीन दिनों तक खाना नाई दो। गुरुवार को अब्बू, बाबा और दादी ने पहले अम्मी को मारा और उसके बाद मच्छर मारने वाली दवा पिला दी। दवा पीने के बाद उनकी गला दबाकर हत्या करके लटका दिया। अम्मी को लटकाने के बाद सभी ने तीनों बच्चों को भी बांधकर मारा और कहा कि अगर किसी को बताया तो तुम लोगों को भी जान से मार देंगे। एसपी ने मासूम बच्ची की पूरी बात सुनने के बाद पुलिस को मामले की जांच कर आरोपितों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।