जिले के बाल सम्प्रेक्षण गृह की उच्च स्तरीय जांच शुरू डायरेक्टर महिला कल्याण ने जांच शुरू की है। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे खंगाले जाएंगे और जो कमियां है बारीकी से खोजी जाएंगी । उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक दोषी के खिलाफ कार्यवाही होगी।
जिले में बीती रात बाल सम्प्रेक्षण गृह यानि बाल सुधार गृह में बाल कैदियों में किसी बात को लेकर हुई खूनी भिड़ंत में 18 कैदी घायल हो गए थे जिसमें से 6 की हालत काफी नाजुक थी और उनके ज्यादा चोंटे थी । इस पूरे प्रकरण की खबर लखनऊ में बैठे बड़े अधिकारियों को लगी तो वो हरदोई बाल सुधार गृह की जाँच करने पहुंचे । इस लड़कों में गाली गलौच के साथ भिड़ंत शुरू हो गई जिसको पुलिस ने और सुरक्षा कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद शांत कराया । जब छः बाल कैदियों को जिला अस्पताल से वापस बाल सुधार गृह लाया गया तो उनको देखकर बाल कैदी भड़क गए और ऊंट पटांग बकने लगे।
लखनऊ से हरदोई आई महिला कल्याण की डायरेक्टर अनीता भटनागर ने घटना की जांच की और सभी पहलुओं को गंभीरता से समझा । बाल कैदियों की भी शिकायतें सुनी और सुधार गृह में लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला । उन्होंने मीडिया से रूबरू होकर कहा कि फिलहाल कार्यवाही क्या की जाएगी इसका खुलासा नहीं किया ? लेकिन उन्होंने ये कहा की दोषी लोगों को माफ नहीं किया जायेगा और कड़ी कार्यवाही की जाएगी चाहे वो कर्मचारी हो या बाल कैदी । उन्होंने बाल सुधार गृह में बंद बालिग कैदियों को तत्काल हटवाने की बात कही और सुधार गृह में क्षमता से अधिक कैदियों को रखा जाना भी गलत करार दिया । उन्होंने कहा बच्चो में झड़प हो गई थी लेकिन अब मामला पूरी तरह से शांत है । उन्होंने जल्द ही यहाँ व्यवस्थाएं सही करवाने का अश्वासन भी दिया ।