दारोगा के बेटे से गांजा लेकर लखनऊ जा रहा तस्कर गिरफ्तार 

वाराणसी बरेली एक्सप्रेस से बिहार के युवक के कब्जे से 20 लाख की कीमत का 15 किलो गांजा बरामद 

          संदिग्धों की तलाश में वाराणसी बरेली एक्सप्रेस  में एक बिहार के युवक को  जीआरपी ने पकड़ लिया। उसके  पास तलाशी लेने पर भारी मात्रा में चिपड़ गांजा बरामद किया गया है। इस तरह से पुलिस का एक अच्छा गुडवर्क किया। वहीं अभी उसके गिरोह के बारे में पुलिस जांच करने में जुटी है।
       जीआरपी एसओ श्यामदेव ने अपने हमराहियों के साथ  संदिग्ध व्यक्यिों की तलाश करने के लिए अभियान चला रहे थे। इसी बीच वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस में जांच की गई तो उसमें रेलवे स्टेशन बालामाऊ के पास ट्रेन में  बिहार के जनपद रोहतास के दिनारा के पंडितपुरा निवासी सोनू को दबोच लिया। उसके पास मिले बैग की तलाशी ली गई।  एसओ के मुताबिक उसमें 15 किलो चिपड़गांजा बरामद किया गया। जिसकी अन्तर्राराष्ट्रीय कीमत करीब बीस लाख रुपए है।  पुलिस की पूछताछ में सोनू ने बताया कि 29मई को बरेली में एक दरोगा के बेटे ने उसे गांजा लखनऊ तक पहुँचाने के लिए दिया था। उसका कहना है कि जिसने गांजा दिया है उसका पिता कानपुर में कहीं तैनात है। वैसे उसके इधर का ही रहने वाला है।  हालांकि पुलिस ने सोनू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेज दिया है।