भाजपा सरकार नौजवानों किसानों को ठगने का काम कर रही है, एक तरफ आम आदमी महंगाई से ग्रस्त है तो दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के नेता रात्रि प्रवास कर किसानों, अधिकरियों व आम जनमानस को परेशान करने का काम कर रहे हैं और जिस तरीके से देश की भाजपा सरकार ने पूरे देश में नोटबंदी व जीएसटी लागू करके लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है उससे साफ प्रतीत होता है कि पूरी तरह से फेल हो चुकी भाजपा की मोदी सरकार किसानों का शोषण कर रही है।
यह बात समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान सपा प्रदेश सचिव संजय कश्यप ने कही। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने नोटबंदी व जीएसटी लागू करके लोगों की कमर तोड़ने का काम किया है जिससे आम जनमानस में रोष व्याप्त है और अब रात्रि चौपाल व प्रवास करके जनता के साथ साथ अधिकारियों को भी परेशानी परेशान किया जा रहा है जिससे परेशान होकर अब तक प्रदेश के कई अधिकारी आत्महत्या तक कर चुके हैं। श्री कश्यप ने कहा कि भाजपा की सरकार में प्रदेश की चीनी मिलों ने किसानों को परेशान कर रखा है और किसान रात-दिन मेहनत कर फसल उगाने का काम करता है लेकिन सरकार उनकी फसल का जायज मूल्य भी उन्हें नहीं देती है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार द्धारा चीनी मिलों के खिलाफ सरकार कोई ठोस कदम नही उठाती तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़े आंदोलन करने पर विवश हो जाएंगे।
प्रेसवार्ता में अधिवक्ता सभा के प्रदेश अध्यक्ष आदर्श दीपक ने कहा कि भाजपा के नेता उत्तर प्रदेश के सभी उपचुनाव की हार के
बावजूद भी अपनी आंखें नहीं खोल रहे हैं और यह सरकार आज भी किसानों को ही परेशान करने का काम कर रही है। प्रेसवार्ता में सपा प्रदेश सचिव संजय कश्यप, अधिवक्ता सभा प्रदेश आदर्श दीपक मिश्र व मुकुल सिंह मौजूद रहे।