कछौना (हरदोई) – विकासखंड कछौना के परिषदीय विद्यालयों में चोरी का थमा सिलसिला फिर से जारी हो गया है l बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा विकासखंड कछौना के प्राथमिक विद्यालय मल्हपुर में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया l चोर विद्यालय में एचसीएल फाउंडेशन द्वारा लगाया गया कीमती इनवर्टर व दो बैटरी चोरी कर ले गए l प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने घटना की लिखित तहरीर कोतवाली कछौना में दी है l कोतवाली कछौना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, पुलिस ने संदिग्धों पर दबिश देना प्रारंभ कर दिया है l
विकासखंड कछौना में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही एचसीएल फाउंडेशन द्वारा क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में नौनिहालों के सर्वांगीण विकास के लिए कीमती उपकरण लैपटॉप, प्रोजेक्टर, इनवर्टर, सोलर पैनल, बैटरी, आदि लगाए गए हैं l इन कीमती उपकरणों की चोरी को लक्ष्य बनाकर चोर कुछ महीनों पूर्व सिलसिलेवार रूप से कई प्राथमिक विद्यालयों में चोरी की घटना को अंजाम द रहे थे l विगत कुछ महीनों पूर्व चोरों ने क्षेत्र के दर्जनों परिषदीय विद्यालयों मैं चोरी की घटना को अंजाम दिया था l जिस पर जिलाधिकारी पुलकित खरे द्वारा पुलिस प्रशासन को प्राथमिक विद्यालय में हो रही चोरियों के लिए कड़ी फटकार लगाई गई थी l जिस पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए फरवरी माह में प्राथमिक पाठशाला में घटना को अंजाम दे रहे चार अभियुक्तों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था l जिसके बाद प्राथमिक विद्यालयों में हो रही चोरियों का सिलसिला थम गया था l लेकिन बीती रात एक बार पुनः अज्ञात चोर विकासखंड कछौना के प्राथमिक विद्यालय मल्हपुर में विद्यालय का ताला तोड़कर एचसीएल फाउंडेशन द्वारा लगाए गए कीमती इनवर्टर व दो बैटरी चोरी कर ले गए l प्राथमिक विद्यालय मल्हपुर के प्रधानाध्यापक अरविंद प्रताप सिंह ने घटना की लिखित सूचना कोतवाली कछौना में दी है l कछौना पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है l प्राथमिक विद्यालय मल्हपुर में हुई इस चोरी से यह अंदेशा लगाया जा रहा है की क्षेत्र में एक बार पुनः चोरों का गिरोह सक्रिय हो गया है जिसका लक्ष्य प्राथमिक विद्यालयों में लगे कीमती उपकरणों को चोरी करना है l