सरकार ने निजी क्षेत्र के कुशल लोगों के लिए नौकरशाही के उच्च स्तर के पदों के द्वार खोलते हुए दस शीर्ष पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं। राजस्व, वित्तीय सेवाएं, आर्थिक मामले, कृषि, वाणिज्य और नागरिक उड्डयन विभागों में संयुक्त सचिव पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने एक अधिसूचना में कहा है कि ये नियुक्तियां अनुबंध के आधार पर तीन से पांच वर्ष के लिए की जाएगी। इन पदों के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया 15 जून से शुरू होगी और 30 जुलाई तक चलेगी।