जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री नितिन गडकरी ने सरकार के इस संकल्प को दोहराया है कि अगले वर्ष मार्च तक गंगा की सफाई का 80 प्रतिशत काम पूरा कर लिया जाएगा। श्री गडकरी मथुरा के लिए भारत के पहले एकीकृत मल-जल अधोसंरचना में सरकारी और निजी क्षेत्र की भागीदारी से सम्बन्धित एक समझौते पर हस्ताक्षर के अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि मंत्रालय अगले वर्ष आम चुनाव के पहले इसे पूरा करने के लिए बड़ी जिम्मेदारी से काम कर रहा है।