Breaking News

जनपद के सात सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव

           हरदोई– कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए एसपी विपिन कुमार मिश्र ने जिले के सात सीओ के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। जिसके तहत हरियावां सीओ शैलेंद्र राठौर सीओ संडीला, प्रताप सिंह चौहान को बिलग्राम, ममता कुरील को शाहाबाद, रविंद्र सिंह को हरियावां, नागेश मिश्रा को हरपालपुर अरुण कुमार को सीओ क्राइम एवं देवेंद्र कुमार को सीओ पुलिस लाइंस एवं कार्यालय तैनात किया है। यहां तैनात सीओ बघौली अखिलेश राजन व सीओ सिटी विजय सिंह राणा को यथावत रखा गया है।